यह ख़बर 16 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रुपया की तरह यूरो की हालत भी खस्ता

खास बातें

  • भारत में जिस तरह रुपये का बुरा हाल है ठीक वैसे ही यूरोप में भी यूरो की हालत खस्ता है। यूरो अभी 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर है।
यूरोप:

भारत में जिस तरह रुपये का बुरा हाल है ठीक वैसे ही यूरोप में भी यूरो की हालत खस्ता है। यूरो अभी 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर है। जहां एक ओर यूरो का गिरना यूरोप के राजनेताओं के लिए बुरी खबर हैं वहीं यूरोप घूमने आए सैलानियों के लिए ये खुशखबरी है। यूरोप घूमने आए लोग जब अपनी मुद्रा को बदलते हैं तो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा यूरो मिलते हैं हालांकि डॉलर के मुकाबले यूरो गिरा तो हैं पर वह अभी भी डॉलर से मजबूत है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com