यह ख़बर 01 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर को सस्ता करने के ऐलान से बाजार खिले

खास बातें

  • आर्थिक संकट से निपटने के लिए दुनियाभर के कई बैंकों ने कहा है कि वह डॉलर की खरीद को सस्ता करेंगे ताकि लोगों को धन आसानी से मुहैया हो सके।
वाशिंगटन:

दुनिया के कुछ बड़े केन्द्रीय बैंकों ने मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक योजना का ऐलान किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ़ इंग्लैंड, कनाडा, जापान और स्विटजरलैंड के केन्द्रीय बैंकों ने कहा है कि वह अमेरिकी डॉलर की खरीद को सस्ता करेंगे ताकि आम लोगों और कारोबारियों को धन आसानी से मुहैया हो सके। सस्ते अमेरिकी डॉलर के अलावा ये बैंक जरूरत पड़ने पर पांच दिसंबर से दुनिया की कई अन्य प्रमुख मुद्राओं को भी आसानी से मुहैया कराएंगे। इस खबर के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में उछाल देखा जा रहा है। जमर्नी, फ्रांस और ब्रिटेन के शेयर ऊपर चढ़े हैं। इस उछाल का ज्यादा लाभ बैंकों के शेयरों को हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com