यह ख़बर 19 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दो महीने से निष्क्रिय पड़े नंबरों पर सेवा बंद करेगी वोडाफोन

खास बातें

  • वोडाफोन ने कहा कि वह उन प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के नंबरों पर सेवाएं बंद करेगी जो दो महीने से निष्क्रिय हैं।
नई दिल्ली:

मोबाइल नंबरों की किल्लत से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने कहा कि वह उन प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के नंबरों पर सेवाएं बंद करेगी जो दो महीने से निष्क्रिय हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, वोडाफोन इंडिया उन प्रीपेड मोबाइल नंबरों पर सेवाएं बंद करेगी जिनपर दो महीने से कोई फोन, एसएमएस और डाटा का आवागमन नहीं हो रहा है। वोडाफोन ने यह कदम दूरसंचार विभाग के उस दिशानिर्देश के बाद उठाया है जिसमें नई सीरीज के नंबर आवंटित करने के लिए ग्राहकों के सही आंकड़े पेश करना आवश्यक है। वोडाफोन ने कहा कि सख्त नियमों से किसी भी दूरसंचार कंपनी के लिए नंबरों की भारी किल्लत पैदा हो गई है। इस तरह से, ग्राहक को सेवा बंद करने के बाद वोडाफोन वह नंबर एक नए ग्राहक को आवंटित करने में समर्थ होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com