यह ख़बर 21 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय कॉल सेंटर कर्मियों की नौकरी खतरे में!

खास बातें

  • अमेरिकी कांग्रेस में यूएस कॉल सेंटर वर्कर एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट बिल पेश हुआ है। उनके कॉल सेंटर में अब भारतीय नौकरियां खतरे में हैं।
New Delhi:

भारत में कॉल सेंटरों में काम कर रहे लाखों नौजवानों की नौकरी पर असर पड़ सकता है। अमेरिकी कांग्रेस में यूएस कॉल सेंटर वर्कर एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट बिल पेश हुआ है जिसके मुताबिक उन कंपनियों को पांच साल तक अमेरिकी सरकार के ग्रांट और लोन नहीं मिलेंगे जो दूसरे देशों में नौकरियां दे रही हैं। यही नहीं उन्हें अमेरिकी सरकार के बाहर के अपने कॉल सेंटर्स की जानकारी देनी होगी नहीं तो उन पर जुर्माना लगेगा। भारत में बीपीओ बाजार करीब 14 अरब डॉलर का है जो पहले से ही मंदी से जूझ रहा है। अगर ये बिल पास हुआ तो इस कारोबार पर और असर पड़ने का अंदेशा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com