यह ख़बर 09 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में बेरोजगारी दावा 9 माह के निचले स्तर पर

खास बातें

  • अमेरिका के श्रम मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह बेरोजगारी लाभ के प्रारम्भिक दावों में 23,000 की कमी देखी गई।
वाशिंगटन:

अमेरिका के श्रम मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह बेरोजगारी लाभ के प्रारम्भिक दावों में 23,000 की कमी देखी गई। सप्ताह के दौरान 381,000 दावे दर्ज किए गए जो नौ महीनों में न्यूनतम है। पिछले चार हफ्तों के दौरान नये दावों का औसत 3000 की कमी के साथ 393,250 था, जो अप्रैल से न्यूनतम है। अर्थशास्त्री चालीस लाख से कम बेरोजगारी दावों को सुधार का संकेत मानते हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 26 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में राज्य से बेरोजगारी लाभ लेने वाले लोगों की संख्या 174,000 की गिरावट के साथ 35.8 लाख रही। श्रम विभाग द्वारा नवंबर माह की रोजगार रिपोर्ट पिछले शुक्रवार को जारी की गई थी, जिसके अनुसार 120,000 नई नौकरियों के कारण बेरोजगारी दर नौ फीसदी से गिरकर 8.6 पहुंच गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com