खास बातें
- संयुक्त अरब अमीरात की कई रेस्तरां व कैफे कंपनियां भारतीय बाजार में उतरने की योजनाओं को अंतिम रूप दे रही हैं।
New Delhi: संयुक्त अरब अमीरात की कई रेस्तरां व कैफे कंपनियां भारतीय बाजार में उतरने की योजनाओं को अंतिम रूप दे रही हैं जो कंपनियां भारतीय बाजार में उतरने की योजना में हैं, उनमें शवरमा एक्सप्रेस, वाफी गॉरमेंट, हवाना, बेला डोना, जापेंजो और शेक्सपियर एंड कंपनी शामिल हैं और ये सभी फेंचाइजी मार्ग से भारत आना चाहती हैं। शवरमा एक्सप्रेस के पार्टनर स्लेह अल खोर ने बताया, हमारी भारत के पूर्वोत्तर, दक्षिण व पश्चिम क्षेत्र के लिए तीन मास्टर फ्रेंचाइजी नियुक्त करने की योजना है। इन पार्टनरों को अगले दो महीने में ही अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले दो तीन साल में हर फेंचाइजी के पास 50 रेस्तरां होंगे। इसी तरह दुबई का बिनहेंदी इंटरप्राइजेज भी अपने रेस्तरां ब्रांड को भारत में लाने की योजना बना रहा है। बिनहेंदी इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष मोहि-दीन बिनहेंदी ने हम हवाना, बेला डाना व जापेंजों जैसे कई रेस्तरां ब्रांडों को भारत में लाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने हालांकि इस बारे में और जानकारी नहीं दी। फ्रेंचाइजी इंडिया होल्डिंग्स के अध्यक्ष गौरव मौर्य ने कहा, भारत बहुत आकर्षक बाजार है और अरबी तथा लेबनानी फूड ब्रांड यहां जल्द ही सफल होंगे। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुमान के अुनसार भारत में संगठित रेस्तरां बाजार 2015 तक चार गुना बढ़कर लगभग 28,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा।