खास बातें
- कार कंपनी टोयोटा ने भारत से अपनी 41 हजार कारें वापस मंगाई हैं। कार के जिन मॉडल्स को वापस मंगाया गया है वह हैं इटियॉस और लीवा।
New Delhi: कार कंपनी टोयोटा ने भारत से अपनी 41 हजार कारें वापस मंगाई हैं। कार के जिन मॉडल्स को वापस मंगाया गया है वह हैं इटियॉस और लीवा। इन गाड़ियों की ईंधन टैंक पाइप में गड़बड़ी की वजह से कारों को वापस मंगाने का फैसला लिया गया। इटियॉस और लीवा भारत में टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। कंपनी के मुताबिक इस गड़बड़ी को दूर करने में 45 मिनट का वक्त लगेगा और इसके लिए ग्राहकों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इससे पहले मारुति होंडा और स्कोडा ने भी खराबी के चलते अपनी गाड़ियां वापस मंगाई थी।