खास बातें
- टाटा मोटर्स ने नवंबर 2011 के दौरान कुल 76,823 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल के उसी महीने में 54,622 वाहनों की बिक्री हुई थी।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2011 के दौरान कुल 76,823 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल के उसी महीने में 54,622 वाहनों की बिक्री हुई थी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले घरेलू बाजार में 80.81 फीसद अधिक 27,737 वाहनों की बिक्री हुई । पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में 15,340 वाहनों की बिक्री हुई थी। कंपनी की छोटी कार नैनो की बिक्री इस दौरान 12 गुना बढ़कर 6,401 कार की हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 509 कारों की बिक्री हुई थी। टाटा मोटर्स ने कहा कि इंडिका रेंज की कार की बिक्री 91.15 फीसद बढ़कर 5,716 हो गई।