खास बातें
- यूरोपीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच कारोबार के अंतिम पहर आरआईएल और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।
Mumbai: खाद्य मुद्रास्फीति में तेज गिरावट और यूरोपीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच कारोबार के अंतिम पहर आरआईएल और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 128.15 अंक मजबूत होकर 15,813.36 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूटकर 15,472.70 अंक के स्तर पर आ गया था, लेकिन कारोबार के अंतिम आधे घंटे में यह गिरावट से उबर गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.70 अंक मजबूत होकर 4,733.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 4,632.95 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।