यह ख़बर 19 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 112 अंक, निफ्टी 38 अंक गिरकर बंद

खास बातें

  • ज्यादातर वक्त बाजार में भारी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार दिखा। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा पिटाई बैंक, कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों की हुई।
Mumbai:

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 15379 और निफ्टी 38 अंक गिरकर 4613 पर बंद हुए। इससे पहले, शियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों ने 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ शुरुआत की। निफ्टी 4600 के नीचे खुला, वहीं सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा। ज्यादातर वक्त बाजार में भारी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार दिखा। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा पिटाई बैंक, कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों की हुई। पावर, आईटी, तकनीकी, हेल्थकेयर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.5-0.75 फीसदी कमजोर हुए। टाटा मोटर्स 4.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com