खास बातें
- सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 15,491 पर, जबकि निफ्टी 95 अंक गिरकर 4652 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
Mumbai: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स आज 345 अंक गिरकर 15,491 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 95 अंक गिरकर 4652 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी का यह 25 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निधियों की लिवाली के चलते बंबई शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली और सेंसेक्स 107 अंक से अधिक सुधरा था। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 107.56 अंक सुधरकर 15,944.03 अंक पर रहा। बीते दो सत्रों सेंसेक्स 165 अंक से अधिक टूटा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 34.45 अंक सुधरकर 4,780.80 अंक पर रहा। मगर बाद में बिकवाली दबाव से सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट आई।