खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.73 अंकों की तेजी के साथ 16,877.06 पर और निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 5,062.60 पर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.73 अंकों की तेजी के साथ 16,877.06 पर और निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 5,062.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.71 अंकों की तेजी के साथ 16,830.04 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.95 अंकों की तेजी के साथ 5,050.10 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली तेजी का रुख रहा। मिडकैप 11.26 अंकों की तेजी के साथ 5,771.80 पर और स्मॉलकैप 12.54 अंकों की तेजी के साथ 6,207.90 पर बंद हुआ।