यह ख़बर 24 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 144 अंक की तेजी

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.75 अंक की तेजी के साथ 19,151.28 पर और निफ्टी 46.75 अंक की तेजी के साथ 5743.25 पर बंद हुए।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.75 अंक की तेजी के साथ 19,151.28 पर और निफ्टी 46.75 अंक की तेजी के साथ 5743.25 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 88.16 अंक की तेजी के साथ 19,095.69 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.60 अंक की तेजी के साथ 5717.10 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। मिडकैप 60.48 अंक तेजी के साथ 7252.35 पर और स्मॉलकैप 70.37 अंक की तेजी के साथ 9,016.54 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com