खास बातें
- बीएसई का संवेदी सूचकांक 510.13 अंक के उछाल के साथ 15685.21 और निफ्टी 148.95 अंक के उछाल के बाद 4693.15 पर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 510.13 अंक के उछाल के साथ 15685.21 और निफ्टी 148.95 अंक के उछाल के बाद 4693.15 पर बंद हुआ। इससे पूर्व बाजार सुबह तेजी के साथ खुले थे। सेंसेक्स बढ़त के साथ 15,487.75 पर खुला था। सुबह करीब 10.58 बजे यह 15,426.35 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को यह 15,175.08 अंकों पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी बढ़त के साथ 4,636.45 पर खुला। लगभग इसी समय यह 4,616.95 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4,544.20 पर बंद हुआ था।