यह ख़बर 12 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 343 अंक गिरा

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 343.11 अंकों की गिरावट के साथ 15,870.35 पर और निफ्टी 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 4,764.60 पर बंद हुआ।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 343.11 अंकों की गिरावट के साथ 15,870.35 पर और निफ्टी 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 4,764.60 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.50 अंकों की तेजी के साथ 16,354.96 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.15 अंकों की तेजी के साथ 4,906.85 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 106.94 अंकों की गिरावट के साथ 5,513.91 पर और स्मॉलकैप 93.03 अंकों की गिरावट के साथ 5,960.48 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com