यह ख़बर 15 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 158 अंक टूटा

खास बातें

  • औद्योगिक वृद्धि घटने और रुपये के लुढ़कने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 158 अंक की गिरावट आई।
Mumbai:

एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच औद्योगिक वृद्धि घटने की आशंकाओं के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट का दौर गुरुवार को भी जारी रहा जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 158 अंक की गिरावट आई। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.51 अंक टूटकर 15,722.63 अंक दर्ज किया गया। सेंसेक्स कल 121.37 अंक टूटा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 48.15 अंक टूटकर 4,715.10 अंक रहा। धातु व आटो खंड की अगुवाई में सभी खंडवार सूचकांक नकारात्मक हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक वृद्धि में सुस्ती तथा डॉलर की तुलना में रुपये में ऐतिहासिक गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com