ADVERTISEMENT

ग्रीन जोन में बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 424 अंकों की तेजी पर बंद

शेयर बाजारों में आज ग्रीन जोन में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 1.70% यानी 424.06 अंकों की तेजी के साथ 25317.87 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 1.71% यानी 129.45 अंकों की तेजी के साथ 7688.25 के स्तर पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीAgencies
NDTV Profit हिंदी04:20 PM IST, 08 Sep 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार आज ग्रीन जोन में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 1.70% यानी 424.06 अंकों की तेजी के साथ 25317.87 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 1.71% यानी 129.45 अंकों की तेजी के साथ 7688.25 के स्तर पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स ने आज सुबह 118 अंकों की तेजी के साथ 25,000 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया था। ऐसा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चुनिंदा प्रमुख शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली बढ़ने के मद्देनजर हुआ था।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.37 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,012.18 पर पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 870.97 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी। एनएसई निफ्टी भी 38.35 अंक या 0.50 प्रतिशत सुधरकर 7,597.15 पर पहुंच गया था।

NDTV Profit हिंदी
लेखकAgencies
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT