यह ख़बर 01 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 360 अंकों का उछाल

खास बातें

  • सेंसेक्स 359.99 अंकों की तेजी के साथ 16,483.45 पर और निफ्टी 104.80 अंकों की तेजी के साथ 4,936.85 पर बंद हुआ।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 359.99 अंकों की तेजी के साथ 16,483.45 पर और निफ्टी 104.80 अंकों की तेजी के साथ 4,936.85 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 432.47 अंकों की तेजी के साथ 16,555.93 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 138.80 अंकों की तेजी के साथ 4,970.85 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 54.42 अंकों की तेजी के साथ 5,682.11 पर और स्मॉलकैप 26.45 अंकों की तेजी के साथ 6,123.71 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com