शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक नीचे

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक नीचे

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 242.88 अंकों की गिरावट के साथ 25,453.56 पर और निफ्टी 68.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,717.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 195.51 अंकों की तेजी के साथ 25,891.95 पर खुला और 242.88 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 25,453.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,939.37 के ऊपरी और 25,395.09 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में 30 में से सात शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (2.14 फीसदी), टाटा स्टील (1.60 फीसदी), आईटीसी (1.41 फीसदी), रिलायंस (1.09 फीसदी) और इंफोसिस (0.98 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों प्रमुख रहे भेल (5.10 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.56 फीसदी), ओएनजीसी (3.55 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (3.55 फीसदी) और कोल इंडिया (3.07 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 70.80 अंकों की तेजी के साथ 7,856.65 पर खुला और 68.85 अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 7,717.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,862.55 के ऊपरी और 7,699.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 86.76 अंकों की गिरावट के साथ 10,437.07 पर और स्मॉलकैप 16.25 अंकों की तेजी के साथ 10,749.63 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.97 फीसदी), रियल्टी (0.69 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.34 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बिजली (2.43 फीसदी), बैंकिंग (1.81 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.69 फीसदी), वाहन (1.37 फीसदी) और धातु (1.34 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1188 शेयरों में तेजी और 1448 में गिरावट रही, जबकि 117 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।