यह ख़बर 02 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 363 अंक उछला

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.38 अंकों की बढ़त के साथ 16846.83 पर जबकि निफ्टी 113.30 अंकों की तेजी के साथ 5050.15 पर बंद हुआ।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को शुरुआती सुस्ती के बाद कारोबार के अंत में शानदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.38 अंकों की बढ़त के साथ 16846.83 पर जबकि निफ्टी 113.30 अंकों की तेजी के साथ 5050.15 पर बंद हुआ। आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.53 अंकों की बढ़त के साथ 16493.98 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.45 अंकों की बढ़त के साथ 4940.85 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16428.66 के निचले और 16888.84 के उच्च स्तर को छुआ। निफ्टी ने 5062.55 के ऊपरी और 4918.40 के निचले स्तर तक कारोबार किया। सेंसेक्स में शामिल टाटा पावर (6.30 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.57 फीसदी), टाटा स्टील (4.04 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.79 फीसदी) और एसबीआई (3.70 फीसदी) के शेयरों में शानदान तेजी जबकि केवल हीरोमोटो कार्प (0.30 फीसदी)के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के सभी सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। बैंकिंग (3.26 फीसदी), बिजली (3.04 फीसदी), धातु (2.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.30 फीसदी), वाहन (2.12 फीसदी) और सार्वजनिक उपक्रम (2.08 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप 81.29 अंक बढ़कर 5763.40 पर जबकि स्मॉलकैप 66.32 अंक बढ़कर 6190.03 पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com