खास बातें
- सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय ने पैसों की कमी झेल रही किंगफिशर एयरलाइन्स को राहत देते हुए 750 करोड़ रुपये का कर्ज़ दिया है।
मुंबई: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय ने पैसों की कमी झेल रही किंगफिशर एयरलाइन्स को राहत देते हुए 750 करोड़ रुपये का कर्ज़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक ये समझौता खुद विजय माल्या और सुब्रत राय ने तैयार किया है। जल्द ही इसको अमल में लाए जाने की संभावना है।