यह ख़बर 16 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आरबीआई के नए कदमों के बाद रुपया हुआ मजबूत

खास बातें

  • लगातार चार दिन की गिरावट के बाद रुपया शुक्रवार को कुछ मजबूत हुआ है। डॉलर के मुकाबले 54.30 तक पहुंचा रुपया आज 53 के नीचे चला आया।
Mumbai:

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को रुपया कुछ मजबूत हुआ है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 54.30 तक पहुंच गया रुपया आज 53 के नीचे चला आया है। गुरुवार को ही आरबीआई ने बैंकों के जरिए डॉलर बेचे हैं और फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट पर रोक लगाई है। जानकार मान रहे हैं कि इस दखल ने रुपये को मजबूत किया है। आज रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी आने वाली है। माना जा रहा है कि ब्याज दरें कम होंगी तो बाजार को कुछ और राहत मिलेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com