खास बातें
- आयात की डॉलर मांग में तेजी के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की गिरकर एक बार फिर 53 रुपये के पार निकलकर 53.02-03 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आयात की डॉलर मांग में तेजी के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की गिरकर एक बार फिर 53 रुपये के पार निकलकर 53.02-03 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 52.80-81 के स्तर पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 53.13 के स्तर पर पहुंचा और बाद में 53.02-03 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया आज के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 52.76 से 53.13 बीच घूमता रहा। डीलरों ने कहा कि आयातकों और मुख्य तौर पर तेल कंपनियों की महीने में अंत में बढ़ी डॉलर की मांग के कारण रुपया प्रभावित हुआ। इस बीच, एशियाई कारोबार में कच्चे तेल का भाव मजबूत रहा। मध्यपूर्व क्षेत्र में भूराजनीतिक तनाव बढ़ता देख दीघकालिक अनुबंध के दाम ऊंचे बोले गए।