यह ख़बर 30 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे कमजोर

खास बातें

  • तेल आयातकों की ओर से डॉलर की लिवाली किए जाने से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे कमजोर होकर 62.91 प्रति डॉलर पर खुला। थोड़ी देर बाद 63 रुपये प्रति डॉलर पर बाजार में रुपया कारोबार कर रहा था।
मुंबई:

तेल आयातकों की ओर से डॉलर की लिवाली किए जाने से सोमवार  को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे कमजोर होकर 62.91 प्रति डॉलर पर खुला। थोड़ी देर बाद 63 रुपये प्रति डॉलर पर बाजार में रुपया कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा, विदेश में डॉलर की तुलना में यूरो में नरमी के रुख और स्थानीय शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने से भी रुपया की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 142.04 अंक नीचे 19,585.23 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डॉलर की तुलना में रुपया पिछले सत्र में 44 पैसे टूटकर 62.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।