यह ख़बर 14 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रुपया और लुढ़का, 53.74 के रिकॉर्ड स्तर पर

खास बातें

  • डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे टूटकर 53.74 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
Mumbai:

डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे टूटकर 53.74 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे टूटकर 53.54 के स्तर पर खुला और फिर यह गिरता चला गया। इस बीच, फ्यूचर्स कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53.83 के स्तर पर पहुंच गया है। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की कमजोरी लेकर 53.23 के स्तर पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि शेयर बाजारों में गिरावट और दुनिया भर की करेंसियों के मुकाबले डॉलर की मजबूती से रुपये पर आगे भी दबाव बना रहेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com