खास बातें
- अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया लगातार चौथे दिन गिरकर अमेरिकी डॉलर की तुलना में 61 पैसे और लुढ़ककर 54.32 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
Mumbai: बैंकों तथा आयातकों की सतत डालर मांग के चलते अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 61 पैसे और लुढ़क कर 54.32 रुपये प्रति डॉलर रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती तथा विदेशी मुद्रा बहि:प्रवाह का असर रुपये की धारणा पर रहा। सुबह रुपया 54.20:21 रु प्रति डॉलर पर कमजोर खुला था। कारोबार के दौरान 54.32 र तक लुढ़कने के बाद साढ़े दस बजे यह 54.28:29 रु प्रति डॉलर दर्ज किया गया।