यह ख़बर 19 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर तेज गिरावट

खास बातें

  • रुपये में सोमवार को डॉलर की तुलना में शुरुआती कारोबार में 36 पैसे की भारी गिरावट आई और यह 53.06 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया।
Mumbai:

रुपये में सोमवार को डॉलर की तुलना में शुरुआती कारोबार में 36 पैसे की भारी गिरावट आई और यह 53.06 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। पिछले सत्र में रुपये में 94 पैसे की जोरदार बढ़त दर्ज हुई थी और यह 52.70-71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये में गिरावट को थामने के लिए उठाए कदमों से यह मजबूती आई थी। डीलरों ने कहा कि यूरो और अन्य एशियाई मुद्राओं में डॉलर की तुलना में कमजोरी तथा शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से रुपये की धारणा प्रभावित हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com