खास बातें
- भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा नकदी संकट से निपटने के लिए 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने की घोषणा की।
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा नकदी संकट से निपटने के लिए 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने की घोषणा की। यह खरीद खुले बाजार से गुरुवार को की जाएगी। केंद्रीय बैंक के बयान में कहा गया है, कि बैंक ने मल्टी-सिक्युरिटी ऑक्शन के जरिए 29 दिसंबर 2011 को कुल मिलाकर 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने का फैसला किया है। यह नीलामी रिजर्व बैंक का मुंबई कार्यालय करेगा।