खास बातें
- रिजर्व बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर उसके 7.6 फीसद के अनुमान के मुकाबले कम रह सकती है।
विजयवाड़ा: रिजर्व बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर उसके 7.6 फीसद के अनुमान के मुकाबले कम रह सकती है और वह अगले महीने होने वाली अपनी नीतिगत समीक्षा में अनुमान को घटा सकता है। आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव ने एक समारोह में कहा कि उच्च मुद्रास्फीति और रुपये में कमजोरी जैसे तत्वों के कारण आर्थिक वृद्धि के तय लक्ष्यों को प्राप्त करना कठिन होगा। केंद्रीय बैंक 24 जनवरी को होने वाली मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही समीक्षा में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में कमी कर सकता है। इस दौरान बैंक साल के अंत तक मुद्रास्फीति से जुड़े अनुमान में संशोधन कर सकता है। अक्तूबर में बैंक ने 2011-12 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को आठ फीसद से घटाकर 7.6 फीसद कर दिया था।