यह ख़बर 02 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नकदी की स्थिति पर लगातार निगाह रखे है रिजर्व बैंक

खास बातें

  • रिजर्व बैंक बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति पर लगातार निगाह रखे है तथा कड़ी मुद्रा आपूर्ति को नरम बनाने के लिए सरकारी बांडों की पुनखर्रीद कर रहा है।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति पर लगातार निगाह रखे है तथा कड़ी मुद्रा आपूर्ति को नरम बनाने के लिए सरकारी बांडों की पुनखर्रीद कर रहा है। डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने यहां अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रदर्शनी के अवसर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। खान ने कहा, 'हम सरकारी प्रतिभूतियों में दो खरीदारी पहले ही कर चुके हैं जबकि नकदी की स्थिति पर लगातार निगाह रखे हैं।' केंद्रीय बैंक में खान के पास वित्तीय संस्थानों तथा बांड बाजार का जिम्मा है। केंद्रीय बैंक ने कड़ी मौद्रिक नीति को नरम करने के लिए बीते सात दिनों में 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के सार्वजनिक बांड की पुनखर्रीद की पेशकश की। एक अनुमान के अनुसार इस वक्त नकदी 1,200 अरब डालर है जो रिजर्व बैंक के एक प्रतिशत नकदी घाटे के आरामदायक स्तर से अधिक है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com