खास बातें
- वित्तमंत्री आठ बड़े प्रोजेक्ट्स की विकास रिपोर्ट देखेंगे, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। इनके पूरा होने में देरी हो रही है।
New Delhi: वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी आज कई बड़ी ढांचागत परियोजनाओं के कामकाज का ब्योरा लेंगे। वित्तमंत्री आठ बड़े प्रोजेक्ट्स की विकास रिपोर्ट देखेंगे, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। इनके पूरा होने में देरी हो रही है। बैकों ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज को मंजूरी दे दी है, लेकिन तमाम नियम-कायदों में फंसने की वजह से इन प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है। बैंकों ने इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 6124 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। वित्तमंत्री सौ से एक हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा करेंगे।