यह ख़बर 13 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक मुद्दों से निपटने में सरकार सक्षम : प्रणब

खास बातें

  • रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि सरकार इन सबसे निबटने में सक्षम है।
New Delhi:

औद्योगिक दर गिरने और रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि सरकार इन सबसे निबटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि तमाम बड़े आर्थिक मुद्दों पर सभी दलों के साथ आम राय बनाने की जरूरत है और हम ये काम करेंगे। उन्होंने माना कि सरकार से कुछ चूकें हुई हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर सुधारों के लिए जो जनादेश सरकार को मिला है उसकी तरफ मिल−जुल कर हम बढ़ने को तैयार हैं। प्रणब मुखर्जी ने यह भी कहा कि राजनीतिक अस्थिरता की वजह से आर्थिक अनिश्चितता पैदा होती है इसलिए संस्थाओं को कमजोर न करें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com