पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के सीएफओ जयेश जैन ने इस्तीफा दिया

बंबई शेयर बाजार को पीएनबी हाउसिंग ने यह जानकारी दी.

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के सीएफओ जयेश जैन ने इस्तीफा दिया

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के सीएफओ जयेश जैन ने इस्तीफा दिया (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

घर के लिये ऋण प्रदान करने वाली पीएनबी हाउसिंग ने कहा कि उसके मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जयेश जैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है.

क्या आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं? यह जरूरी खबर है आपके लिए

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में पीएनबी हाउसिंग ने कहा, "जयेश जैन ने मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मचारी के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया. उनका आखिरी दिन पांच जनवरी 2018 है." कंपनी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

इसी बीच बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में कमी लाने के लिए 1,176 करोड़ रुपये के 32 संकटग्रस्त ऋणधारकों की संपत्ति की नीलामी का निर्णय लिया था.

इनपुट- भाषा


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com