यह ख़बर 23 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नकारात्मक टिप्पणियां न करे उद्योग जगत : पीएम

खास बातें

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह माना कि गठबंधन की राजनीति के चलते मुद्दों पर आम सहमति बनने में जरूरत से अधिक समय लगता है।
New Delhi:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकारी नीतियों पर नकारात्मक टिप्पणियों के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन नकारात्मक टिप्पणियों से अनिश्चितता बढ़ी है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह माना कि गठबंधन की राजनीति के चलते मुद्दों पर आम सहमति बनने में जरूरत से अधिक समय लगता है। सरकार में नीतिगत सुस्ती को लेकर जारी बहस के बीच सिंह ने कहा कि सरकार विकासोन्मुखी आर्थिक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां प्रधानमंत्री की व्यापार एवं उद्योग परिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं यह स्वीकार करता हूं कि कभी कभी हमारे उद्योगपतियों की ओर से नकारात्मक टिप्पणियां सुनकर थोड़ी निराशा होती है। हमें बताया जाता है कि सरकार की नीतियों से अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है। उन्होंने कहा, इस तरह की टिप्पणियों से अनिश्चितता पैदा होती है और उन लोगों का साहस बढ़ता है जिनको आर्थिक वृद्धि से कोई लेनादेना नहीं है। प्रधानमंत्री ने माना कि यह बैठक मुश्किल परिस्थितियों में हो रही है और बाहरी वातावरण कठिन चुनौतियां पैदा कर रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com