खास बातें
- ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल के दामों में आज बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है और बढ़ी हुई दरें देर रात से लागू हो सकती हैं।
New Delhi: डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरते भाव के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल के दामों में आज बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है और बढ़ी हुई दरें देर रात से लागू हो सकती हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में एक रुपये की गिरावट होने पर भारतीय तेल रिफाइनरियों को एक दिन में 8 हजार करोड़ रुपये ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है। पिछले पांच महीने में एक डॉलर की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 53 रुपये तक पहुंच गई है जिसके चलते तेल कंपनियों को कच्चे तेल के आयात पर पचास हजार करोड़ रुपये का ज्यादा भुगतान करना पड़ा है।