खास बातें
- इस साल मूल्य के लिहाज से भारत में निजी इक्विटी (पीई) सौदे 24 प्रतिशत बढ़कर 7.7 अरब डॉलर पर पहुंच गए। इस दौरान 347 पीई सौदे हुए।
New Delhi: इस साल मूल्य के लिहाज से भारत में निजी इक्विटी (पीई) सौदे 24 प्रतिशत बढ़कर 7.7 अरब डॉलर पर पहुंच गए। इस दौरान 347 पीई सौदे हुए। कंसल्टेंसी फर्म ग्रांट थार्नटन के मुताबिक, इस साल 7.7 अरब डॉलर मूल्य के 347 पीई सौदे किए गए, जबकि 2010 में 6.2 अरब डॉलर मूल्य के 253 सौदे किए गए थे। ग्रांट थार्नटन ने 9 दिसंबर, 2011 तक हुए पीई सौदे को इस अध्ययन में लिया है। ग्रांट थार्नटन ने कहा कि निजी इक्विटी क्षेत्र में सौदे को लेकर गतिविधियां पिछले तीन साल में तेजी से बढ़ी हैं। 2009 में देश में 3.4 अरब डॉलर मूल्य के पीई सौदे हुए थे, जो 2010 में बढ़कर 6.2 अरब डॉलर और इस साल बढ़कर 7.7 अरब डॉलर पर पहुंच गए।