खास बातें
- आहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर इससे पिछली तिमाही के मुकाबले कम रहने की संभावना है।
मुंबई: योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर इससे पिछली तिमाही के मुकाबले कम रहने की संभावना है। यहां एम विश्वेश्वरैया स्मारक व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा, तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर नरमी रहेगी। ऐसी संभावना है कि इस अवधि में यह और घट जाए। हालांकि, दूसरी छमाही में वृद्धि दर पहली छमाही के मुकाबले कम रहेगी और तीसरी तिमाही के आंकड़े आने के बाद ही इस बारे में पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 6.9 प्रतिशत पर आ गई जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8.4 प्रतिशत थी। इससे अर्थव्यवस्था में मंदी का संकेत मिलता है।