यह ख़बर 13 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'विदेशों से उधार ले सकेंगी माइक्रो फाइनेंस कंपनियां'

खास बातें

  • आरबीआई ने कहा कि वह जल्दी ही माइक्रो फाइनेंस संस्थानों को ईसीबी के जरिए एक करोड़ डॉलर तक कोष जुटाने की मंजूरी देगा।
नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह जल्दी ही माइक्रो फाइनेंस संस्थानों को बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के जरिए एक करोड़ डालर तक कोष जुटाने की मंजूरी देगा। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने माइक्रो फाइनेंस पर आयोजित सम्मेलन में कहा, सभी माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) को ईसीबी के जरिए एक करोड़ डॉलर तक जुटाने की मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्दी ही अधिसूचना जारी की जाएगी और हेजिंग पर निर्भर करेगा। खान ने कहा, वास्तव में उन्हें हेजिंग करना है। अगर आप हेजिंग नहीं करते हैं तो आपको कठिनाई होगी।  सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय एवं देश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें क्षेत्र के लिए नियामकीय माहौल तथा उसके प्रभाव पर चर्चा की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com