यह ख़बर 20 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 204 अंक नीचे

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 204.26 अंकों की गिरावट के साथ 15,175.08 पर और निफ्टी 68.90 अंकों की गिरावट के साथ 4,544.20 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 204.26 अंकों की गिरावट के साथ 15,175.08 पर और निफ्टी 68.90 अंकों की गिरावट के साथ 4,544.20 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.78 अंकों की तेजी के साथ 15,436.12 पर खुला। सेंसेक्स ने 15,448.13 के ऊपरी और 15,135.86 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों ओएनजीसी (2.39 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.98 फीसदी), आईटीसी (1.11 फीसदी), एचडीएफसी (0.69 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.16 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जयप्रकाश एसोसिएट्स (7.26 फीसदी), टाटा स्टील (5.27 फीसदी), टाटा पावर (5.23 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (5.16 फीसदी) और एलएंडटी (5.14 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.70 अंकों की तेजी के साथ 4,635.80 पर खुला। निफ्टी ने 4,637.25 के ऊपरी तथा 4,531.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 96.06 अंकों की गिरावट के साथ 5,076.04 पर और स्मॉलकैप 80.46 अंकों की गिरावट के साथ 5,465.70 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से सिर्फ एक सेक्टर तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.37 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (3.50 फीसदी), धातु (3.48 फीसदी), रियल्टी (2.71 फीसदी), बिजली (2.59 फीसदी) और वाहन (2.44 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 862 शेयरों में तेजी और 1877 में गिरावट रही, जबकि 116 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com