खास बातें
- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऐलान किया है सरकार एक क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड बनाने पर विचार कर रही है।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऐलान किया है सरकार एक क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड बनाने पर विचार कर रही है ताकि बैंक आर्थिक तौर पर कमजोर और कम आमदनी वाले वर्गों को बेझिझक होकर लोन दे सकें। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार इसी साल एक हजार करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि महानगरों की प्लानिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी ध्यान देना काफी जरूरी है। प्रधानमंत्री ने शहरों में रहने वाली गरीब जनता के साथ सम्मान से पेश आने पर जोर दिया और कहा कि शहरी विकास में गरीबों के लिए घर मुहैया कराना काफी अहम है।