यह ख़बर 01 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शनिवार से रोजाना भुगतान करे किंगफिशर : माएल

खास बातें

  • माएल ने कहा है कि यदि किंगफिशर 90 करोड़ का बकाया नहीं दे पाती है तो वह कंपनी को शनिवार से फिर से रोजाना भुगतान करने के लिए कहेगी।
मुंबई:

मुंबई एयरपोर्ट अथारिटी (माएल) ने कहा है कि यदि किंगफिशर 90 करोड़ का बकाया नहीं दे पाती है तो वह विमानन कंपनी को शनिवार से फिर से रोजाना भुगतान करने के लिए कहेगी। माएल का यह निर्देश सरकारी प्राधिकार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार (एएआई) द्वारा किंगफिशर को कैश एंड कैरी (रोजाना भुगतान के आधार पर परिचालन) प्रणाली में डालने की धमकी दिए जाने की खबर के बीच जारी किया है। उल्लेखनीय है कि किंगफिशर पर 12,000 करोड़ रुपए का रिण है। एक अधिकारी के मुताबिक विमानन कंपनी पर एएआई का 240 करोड़ रुपए का बकाया है और यह पहल किंगफिशर का चेक बाउंस होने के बाद की गई है। विमानन कंपनियां आम तौर पर हवाईअड्डा परिचालकों को मासिक तौर पर शुल्क अदा करती हैं। लेकिन कैश एंड कैरी प्रणाली के तहत किंगफिशर को रोजाना भुगतान करना होगा। किंगफिशर मुंबई और दिल्ली से ज्यादातर उड़ानों का परिचालन करती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com