यह ख़बर 10 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

काइनेटिक मोटर का काइनेटिक इंजीनियरिंग में विलय होगा

खास बातें

  • फिरौदिया समूह की कंपनी काइनेटिक मोटर कंपनी का पुनर्गठन योजना के तहत काइनेटिक इंजीनियरिंग में विलय किया जाएगा।
New Delhi:

फिरौदिया समूह की कंपनी काइनेटिक मोटर कंपनी का पुनर्गठन योजना के तहत काइनेटिक इंजीनियरिंग में विलय किया जाएगा। 2008 में समूह ने अपने दोपहिया वाहन कारोबार को महिंद्रा एंड महिंद्रा को बेच दिया था। दोनों फर्मों के निदेशक बोर्ड ने कंपनियों के विलय प्रस्ताव को कल मंजूरी प्रदान की। इसका लक्ष्य तालमेल बिठाकर शेयरधारकों के लिए मूल्यवर्धन करना है। काइनेटिक इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुलज्जा फिरौदिया मोटवानी ने बताया, यह विलय समूह की पुनर्गठन योजनाओं के तहत किया जा रहा है। इससे काइनेटिक को फिरौदिया समूह की अग्रणी कंपनी के तौर पर स्थापित करने में मदद मिली है। विलय योजना के तहत, काइनेटिक मोटर के शेयरधारकों को प्रत्येक 31 शेयरों के बदले काइनेटिक इंजीनियरिंग के चार शेयर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा, विलय के बाद, काइनेटिक इंजीनियरिंग में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 52.84 प्रतिशत रह जाएगी, जो फिलहाल 57.49 प्रतिशत है। शेष हिस्सेदारी आम निवेशकों एवं वित्तीय संस्थानों के पास होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com