यह ख़बर 19 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'अगले साल 13.4 फीसदी की दर से बढ़ेगा आईटी बाजार'

खास बातें

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी बाजार 2012 में 13.4 फीसद की अपेक्षाकृत कमतर दर से विस्तार कर 1,30,376 करोड़ रुपये का हो जाएगा।
नई दिल्ली:

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी बाजार 2012 में 13.4 फीसद की अपेक्षाकृत कमतर दर से विस्तार कर 1,30,376 करोड़ रुपये का हो जाएगा। यह बात आईटी परामर्श कंपनी कोयस ऐज की एक ताजा रिपोर्ट में कही गई है। 2011 में यह करीब 14.5 फीसद की दर से वृद्धि कर 1,15,000 करोड़ रुपये का रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक और राजनैतिक स्थिति की अनिश्चितता के कारण आईटी खपत का बाजार अगले साल चुनौती चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोयस ऐज के संस्थापक और प्रमुख परामर्शक कपिल देव सिंह ने एक बयान में कहा कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण बने रहने की उम्मीद है इसके कारण घरेलू मांग में अनिश्चितता रहेगी और लागत ऊंची होगी लेकिन आईटी क्षेत्र पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव और बढ़ेगा। बयान में कहा गया है, 2012 में उपभोक्ता खंड में आईटी खर्च 16.5 फीसद की दर से बढ़ेगा जबकि सरकारी क्षेत्र में 13.9 फीसद और उपक्रम खंड में आईटी पर खर्च 12.4 फीसद की दर से बढ़ेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com