यह ख़बर 17 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कुल आयकर बकाये में से 90% केवल 12 लोगों पर

खास बातें

  • इसमें पुणे का घोड़ा व्यापारी हसन अली खान प्रमुख है। उस पर 50,345.73 करोड़ रुपये का कर बकाया है। उसके बाद चंद्रिका तापुरिया का नाम है।
New Delhi:

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि देश के कुल आयकर बकाये में 90 प्रतिशत केवल 12 लोगों से वसूला जाना है। इसमें पुणे का घोड़ा व्यापारी हसन अली खान प्रमुख है। खान पर 50,345.73 करोड़ रुपये का कर बकाया है। उसके बाद खान के सहयोगी काशीनाथ तापुरिया की पत्नी चंद्रिका तापुरिया का नाम है, जिस पर 15,944.38 करोड़ रुपये का कर बकाया है। संसद में पेश कैग की रिपोर्ट में कहा गया है, ...कुल कर बकाये में 90 प्रतिशत बकाया 12 लोगों के ऊपर है। हसन अली खान नाम के व्यक्ति की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत है। इन सभी नामों को न वसूले जाने वाली श्रेणी में रखा गया है। खान एवं तापुरिया परिवार मनी लाउंड्रिंग से लेकर कर चोरी तथा पोसपोर्ट धोखाधड़ी जैसे कई मामले हैं। इन मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग कर रहा है। इस साल अगस्त में सरकार ने शीर्ष 10 ऐसे लोगों के नाम जारी किए, जिन्होंने आकलन वर्ष 2009-10 के लिए आयकर नहीं दिया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com