यह ख़बर 12 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'शहरी परिवारों को पता है कम नहीं होगी महंगाई'

खास बातें

  • शहरी परिवार का मानना है कि मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2012-13 की पहली छमाही तक ऊंची बनी रहेगी। रिजर्व बैंक के एक सर्वे में यह बात सामने आई है।
मुंबई:

शहरी परिवार का मानना है कि मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2012-13 की पहली छमाही तक ऊंची बनी रहेगी। रिजर्व बैंक के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार शहरी परिवारों का मानना है कि सितंबर 2012 में मुद्रास्फीति 12.9 प्रतिशत रहेगी जो जून 2012 के बराबर है। दैनिक मजदूरी करने वाले तथा घरेलू महिलाओं का भी मानना है कि मुद्रास्फीति ऊंची रहेगी। इनफ्लेशन एक्सपेक्टेशन सर्वे ऑफ हाउसहोल्ड्स सितंबर 2012 शीषर्क से किए गए सर्वे में केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमत से यह वृद्धि होगी। सर्वे में 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। रिजर्व बैंक के सर्वे के मुताबिक घरेलू महिलाओं ने कहा कि मुद्रास्फीति सितंबर 2012 तक 13 प्रतिशत रहेगी जबकि दिहाड़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों का मानना है कि यह 13.4 प्रतिशत रहेगी। वहीं दूसरी तरफ वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी तथा स्व-रोजगार में लगे लोगों का मानना है कि मुद्रास्फीति वर्ष के अंत तक क्रमश: 12.3 प्रतिशत तथा 12.8 प्रतिशत रहेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com