नई दिल्ली: किफायती दर पर विमानन सेवा देने वाली इंडिगो का लाभ पिछले वित्त वर्ष में करीब चार गुना बढ़कर 1,304 करोड़ रुपये रहा। यह लगातार सातवां साल है, जब कंपनी को लाभ हुआ है।
यह कंपनी का अब तक का सर्वाधिक लाभ है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 में कंपनी को 317 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
नागर विमानन महानिदेशालय को भेजे गए आंकड़ों के अनुसार इंडिगो की आय 2014-15 में 25 प्रतिशत बढ़कर 14,320 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष में कंपनी की आय 11,447 करोड़ रुपये थी।