यह ख़बर 04 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'इस्पात उत्पादन में अमेरिका को पछाड़ सकता है भारत'

खास बातें

  • भारत अगले कुछ सालों में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन सकता है।
जमशेदपुर:

घरेलू इस्पात क्षेत्र के विकास को देखते हुए भारत अगले कुछ सालों में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन सकता है। एसोसिएशन फॉर आयरन एंड स्टील टेक्नोलाजी के कार्यकारी निदेशक रोनाल्ड ई एशबर्न ने यह संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा, भारत अगले दो-तीन साल में इस्पात उत्पादन में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और चीन व जापान के बाद तीसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन जाएगा। इस समय, भारत सालाना 7 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन करता है, जबकि इसकी स्थापित क्षमता 8 करोड़ टन की है। एशबर्न ने कहा कि देश में लौह अयस्क और कोयले की भरमार है और भारत अगर 2015.16 तक भारत 14.5 से 15 करोड़ टन की क्षमता हासिल कर लेता है तो वह दूसरे पायदान पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले तक दुनिया का छठा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक रहने वाला भारत दक्षिण कोरिया और रूस को पीछे छोड़ चुका है और अब वह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com