यह ख़बर 01 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ह्युंडई मोटर की बिक्री 28.1 फीसदी बढ़ी

खास बातें

  • ह्युंडई मोटर की नवम्बर माह की बिक्री 28.1 फीसदी इजाफे के साथ 57,080 वाहनों की रही। कम्पनी ने पिछले साल की समान अवधि में 44,540 वाहन बेचे थे।
नई दिल्ली:

वाहन निर्माता कम्पनी ह्युंडई मोटर की नवम्बर माह की बिक्री 28.1 फीसदी इजाफे के साथ 57,080 वाहनों की रही। कम्पनी ने पिछले साल की समान अवधि में 44,540 वाहन बेचे थे। कम्पनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बिक्री में मुख्य योगदान हाल ही में लांच की गई वरना और ईयॉन कारों का रहा। कम्पनी के विपणन और बिक्री निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा, "चुनौतीपूर्ण स्थिति में हम नई लांच की गई कारों वरना और ईयॉन के बल पर अपनी बिक्री और बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहे हैं।" आलोच्य अवधि में घरेलू बाजार में कम्पनी की बिक्री में 10.9 फीसदी और निर्यात में 69.8 फीसदी की वृद्धि रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com