खास बातें
- फेसबुक के 80 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और कंपनी अगले साल अपना आईपीओ ला सकती है। इस समय कंपनी में करीब 3,000 लोग कार्यरत हैं।
न्यूयार्क: फेसबुक ने कहा है कि उसने अगले साल हजारों की संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है और वह न्यूयार्क में अपने कार्यालय में एक इंजीनियरिंग टीम गठित करेगी। फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने बताया, हम प्रतिभाशाली इंजीनियरों की नियुक्ति करेंगे। फेसबुक के 80 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और कंपनी अगले साल अपना आईपीओ ला सकती है। इस समय कंपनी में करीब 3,000 लोग कार्यरत हैं।