खास बातें
- वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 400 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुका है।
नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 400 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुका है। कंपनी का कहना है कि सालाना आधार पर अग्रिम कर में 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। पिछले साल समान तिमाही के लिए कंपनी ने 325 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया था। कंपनी का कहना है कि कारोबारी परिचालन तथा व्यापार विस्तार के कारण कंपनी का अग्रिम कर भुगतान बढ़ा है।